योगेन्द्र सिंह बने भाकियू के युवा के वेस्ट अध्यक्ष
बुलंदशहर, अप्रैल 20 -- भारतीय किसान यूनियन द्वारा संगठन की मजबूती और विस्तार के कार्यकारिणी का विस्तार किया जा रहा है। गांव भिरौली निवासी योगेन्द्र सिंह उर्फ मांटू को संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए युवा प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पद पर मनोनीत किया गया है। सिसौली स्थित केंद्रीय कार्यालय किसान भवन से जारी मनोनयन पत्र में भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि योगेन्द्र सिंह की मेहनत और संगठन के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। वह चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की नीतियों और विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों की आवाज को और बुलंद करेंगे। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.