प्रयागराज, जुलाई 20 -- प्रयागराज। शिक्षा मित्र शिक्षक पात्रता टीईटी/सीटीईटी एसोसिएशन के प्रयागराज मंडल की बैठक रविवार को आजाद पार्क में हुई। संगठन की जिलाध्यक्ष शिप्रा पांडेय और उपध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा ने बताया कि चित्रकूट, सोनभद्र, प्रतापगढ़ और प्रयागराज से सभी टीईटी/सीटीईटी पास शिक्षामित्रों ने एक मंच पर आने की प्रतिज्ञा ली। राम चन्दर भारती को जिलाध्यक्ष चित्रकूट के पद पर मनोनीत किया गया। प्रयागराज का मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद मिश्र को बनाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...