सिद्धार्थ, मार्च 21 -- सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के सभाकक्ष में आयोजित राज्यकर्मचारी संयुक्त परिषद का द्विवार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. राजेश मोहन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विभिन्न संवर्गों से सेवानिवृत्त 13 कर्मचारियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा किए, जिसे उपस्थित सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक सुनीं। इसके बाद अध्यक्ष पद पर योगेन्द्र प्रसाद यादव, संघर्ष समिति के चेयरमैन दिनेश मिश्र (रोडवेज), वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. गोविंद प्रसाद ओझा, जिला मंत्री शिवाकांत पांडेय, संप्रेक्षक सुरेन्द्र जाटव व कोषाध्यक्ष पद पर रंजनेश धर द्विवेदी का मनोनयन किया गया। शेष कार्यकारिणी का विस्तार बाद में किया जाएगा। समापन सत्र में प्रांतीय अध्यक्ष ...