हरदोई, मार्च 13 -- मल्लावां। ग्राम काजीपुर निवासी योगेंद्र कुमार ने सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बाद शुक्रवार को अपने परिवार के साथ मल्लावां के श्री रामनगर बरहुआं धाम खरबूजा मंडी के पास स्थित बाबा श्याम मंदिर में पहुंचकर दर्शन किये। बताया गया कि करीब एक साल पहले योगेंद्र कुमार के माता-पिता ने बाबा श्याम के समक्ष लिखित अर्जी लगाई थी कि यदि उनका बेटा यूपीएससी परीक्षा में सफल होकर अच्छी रैंक प्राप्त करेगा तो वे सपरिवार मंदिर आकर पूजा-अर्चना करेंगे। मनोकामना पूरी होने पर योगेंद्र कुमार अपने परिवार के साथ मंदिर पहुंचे और बाबा श्याम के दरबार में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ भी रही और परिवार ने प्रसाद चढ़ाकर भगवान का धन्यवाद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...