योगेंद्र साव पहले अपने पुराने अध्यायों का जवाब दें: योगेश दांगी
रामगढ़, सितम्बर 28 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। बड़कागांव के पूर्व विधायक योगेंद्र साव की ओर से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के संबंध में की गई टिप्पणी पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सोमवार को भुरकुंडा में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा के वरिष्ठ नेता सह दूरसंचार सलाहकार समिति सदस्य योगेश दांगी ने कहा कि राजनीति में मर्यादा और तथ्य दोनों जरूरी हैं। बिना तथ्य के किसी ईमानदार व्यवसायी और जनप्रतिनिधि पर सवाल उठाना राजनीतिक हताशा का परिचायक है। उन्होने कहा कि योगेंद्र साव को पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि किसी राजनेता का ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ अपना पुश्तैनी व्यवसाय करना आखिर अपराध कैसे हो गया? मनीष जायसवाल का कारोबार कोई अचानक खड़ा किया गया व्यवसाय नहीं है, बल्कि उनके परिवार में पीढ़ियों से चला आ रहा पुश्तैनी का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.