योगेंद्र बने डीलर संघ के अध्यक्ष
मुजफ्फरपुर, मई 31 -- सरैया, हिसं। प्रखंड सभागार में रविवार को फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन की प्रखंड इकाई का चुनाव हुआ। चुनाव प्रभारी मुकेश कुमार एवं जिला संगठन सचिव देवन रजक की उपस्थिति में सर्वसम्मति से योगेंद्र प्रसाद यादव को अध्यक्ष, सुबोध कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष, प्रमोद कुमार को वरीय उपाध्यक्ष, अखिलेश कुमार को महासचिव, नवीन कुमार को कोषाध्यक्ष, रवींद्र राय को संगठन सचिव, प्रमोद कुमार को मीडिया प्रभारी तथा अमित कुमार को सचिव चुना गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुरेश कुमार, मुकेश कुमार, निकेश्वर कुमार, रामपुकार राय, फुलदेव राय, मुकेश कुमार चौधरी एवं उमाशंकर कुमार को शामिल किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा विक्रेताओं के हित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- संजय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.