योगेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग ट्रेनिंग में मना नर्स दिवस
आरा, मई 13 -- आरा। शहर के गोढ़ना रोड स्थित योगेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग ट्रेनिंग में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया। इस वर्ष की थीम हमारी नर्सें, हमारा भविष्य पर आधारित कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के डायरेक्टर सरोज कुमार ने किया। आधुनिक नर्सिंग की जननी फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। डायरेक्टर ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ हैं। कोरोना काल में नर्सों ने जिस समर्पण और साहस से काम किया, वह अविस्मरणीय है। नर्सिंग छात्राओं की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पोस्टर प्रदर्शनी एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संस्थागत प्रसव और टीकाकरण का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों के योगदान को सराहा विद्यार्थियों के बीच पुरस्कार वितरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.