योगी vs अखिलेश : वोट बैंक बचाने की लड़ाई, BJP की अग्निपरीक्षा लेगी सपा की सोशल इंजीनियरिंग की पिच
नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- उत्तर प्रदेश की राजनीति में जब खास तारीखों का जिक्र आएगा तो 4 जून 2024 की भी जरुर चर्चा होगी। इस दिन 18वीं लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आए थे। नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल में सरकार में NDA की प्रचंड जीत के साथ वापसी का अनुमान लगाया गया था। एग्जिट पोल में उत्तर प्रदेश के 80 लोकसभा सीटों में से बीजेपी को 60 से ज्यादा सीटे मिलती हुई दिखाई जा रही थीं। लेकिन असल में जब नतीजें सामने आए तो सारे एग्जिट पोल गलत साबित हुए। समाजवादी पार्टी, अकेले 37 सीटें जीतकर सूबे की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और 2019 में 62 सीटें जीतने वाली भारतीय जनता पार्टी महज 33 सीटों पर सिमट गई। इससे पहले राज्य में हुए दो लोकसभा और दो विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की थी। 2024 में अखिलेश यादव के सामाजिक ताने- बाने में भारतीय जनता पार्टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.