लखनऊ, सितम्बर 30 -- मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण व मालिकाना हक दिलाने की मांग को लेकर योगी सेना (भारत) ने बुधवार को प्रदर्शन किया। साथ ही आगामी 6 दिसम्बर को मथुरा में कारसेवा करने की घोषणा भी की है। संगठन के उपाध्यक्ष मोहित मिश्रा के नेतृत्व में हजरतगंज स्थित दक्षिण मुखी हनुमान से अटल चौक होते हुए गांधी प्रतिमा तक पैदल मार्च निकाला। राष्ट्रीय प्रमुख गौरव वर्मा ने कहा कि मथुरा स्थित कृष्ण भूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद का मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट और सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है। करोड़ सनातनियों के आस्था का विषय है। लिहाजा प्रदेश व केंद्र सरकार स्वतः संज्ञान लेकर उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय में पैरवी करे। पहले भी राम मंदिर एवं बाबरी मस्जिद का मुकदमा 134 तक वर्ष चला था। अंत में सनातनियों के पक्ष में फैसला ...