योगी सरकार से दुखी होकर PDA का हिस्सा बन गए शंकराचार्य; एटा में अखिलेश यादव का दावा
एटा, जून 13 -- UP News: यूपी के एटा में शुक्रवार शाम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस सरकार से हर कोई दुखी है। खुद शंकराचार्य भी दुखी हो गए। इसलिए वह शंकराचार्य भी पीडीए का हिस्सा हो गए। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की स्थिति अच्छी नहीं है। किसान को खाद नहीं मिल रही। बिजली का संकट पैदा कर दिया है। जनता ने स्मार्ट मीटरों को उखाड़ फेंक दिया। सिविल लाइन में अमित यादव के घर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद मीडिया बात करते हुए कहा कि अब तक चाय महंगी होती जा रही है। डबल इंजन सरकार का महंगाई की वजह से धुआं निकल गया। बंगाल का चुनाव बेइमानी से जीता है। एटा के लोगों को सोचना चाहिए कि एटा में बिजली का कारखाना समाजवादियों ने बनाया है। भाजपा ने इससे बड़ा कोई काम एटा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.