नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- UP News: पूरे उत्तर प्रदेश में योगी सरकार पहली मई से बड़ा अभियान चलाने जा रही है। प्रदेश के निराश्रित गोवंश के बेहतर भरण पोषण के लिए गोआश्रय स्थलों पर भूसे एवं हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्था करने एवं अवस्थापना सुविधाओं की सुनिश्चितता के लिए एक मई से 15 मई तक सघन निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। इस अवधि में किसी भी अधिकारी का अवकाश स्वीकृत नहीं होगा और निदेशालय से लेकर जनपद तक सभी अधिकारी गौशालाओं का सघन स्थलीय निरीक्षण करेगे। योगी सरकार में पशुधन एवं दुग्ध विकास कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने ये निर्देश सोमवार को विधानभवन स्थित कार्यालय में गोआश्रय स्थलों की समीक्षा करते हुए दिए। साथ ही बैठक में प्रभावी मॉनीटरिंग के लिए मंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश के 18 मंडलों के लिए नोडल अधिकारी नामित कर दिए गए हैं। नोड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.