वरिष्ठ संवाददाता, अगस्त 15 -- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर योगी आदित्यनाथ सरकार ने हाउस टैक्स, ड्रेनेज और जलकर में छूट की घोषणा की है। इससे विभिन्न शहरों के लाखों करदाताओं को सीधा लाभ मिलेगा। शासनादेश जारी होते ही अलीगढ़ के मेयर प्रशांत सिंघल ने हैबिटेट सेंटर में 90 वार्डों के पार्षदों के साथ बैठक की। अफसरों को दिशा निर्देश दिए कि एक मुश्त समाधान ओटीएस योजना का लाभ महानगर के लोगों को दिया जाए। नगर निगम के 90 वार्डों के सवा लाख से अधिक करदाताओं को इसका लाभ मिलेगा। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने अफसरों को योजना का प्रचार कराकर अधिक से अधिक लाभ दिलाने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों में लंबित संपत्ति कर (गृहकर /जलकर/ सीवरकर) की प्रभावी वसूली, करदाताओं को बकाया धनराशि के भुगतान में...