गोरखपुर । अरविन्द कुमार राय, अप्रैल 1 -- UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता दर्शन और क्राइम मीटिंग में अफसरों को भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई और काली कमाई कर जुटाई उनकी संपत्तियों को जब्त करने के निर्देश देते रहे हैं। सूबे की पुलिस ने सीएम के इस फरमान पर अमल किया है। अब तक पुलिस ने भूमाफियाओं की तकरीबन 3.5 अरब की संपत्तियां जब्त की है। तकरीबन 211 को गिरफ्तार किया है जो जेल की हवा खा रहे हैं। शासन के निर्देश पर उत्तर प्रदेश की पुलिस भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। भूमि विवाद के मामलों को गंभीरता से लेते हुए भूमि कब्जा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। पुलिस इस अभियान में भूमाफियाओं को चिह्नित भी कर रही है। पुलिस की यह कार्रवाई एंटी भूमाफिया पोर्टल पर बाकायदे अपलोड की जा रही है। सूबे की पुलिस 30 मार्च...