नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) से सटे पश्चिमी यूपी के जिलों में बढ़ते प्रदूषण को लेकर योगी सरकार ने वहां के अधिकारियों पर नकेल कस दी है। बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए सात विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी से अब तक प्रदूषण रोकने के लिए क्या किया गया, इस पर रिपोर्ट मांगी गई है। इसके दायरे में आने वाले विकास प्राधिकरणों को भी हिदायत दी गई है कि वे प्रदूषण रोकने के लिए जरूरी उपाय करें और यह बताएं कि प्रदूषण रोकने के लिए क्या करेंगे। इसका विस्तृत प्लान बनाते हुए शासन को उलपब्ध कराने को कहा गया है। शासन ने एनसीआर के गाजियाबाद के साथ ही पश्चिमी यूपी के मेरठ, हापुड़-पिलखुआ, बुलंदशहर, खुर्जा, बागपत-बड़ौत और मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और निकटवर्ती क्षेत...