लखनऊ, अगस्त 6 -- यूपी की योगी सरकार ने युवाओं और किसानों के लिए चुनावी साल में खजाना खोल दिया है। अनुपूरक बजट के जरिए तमाम योजनाओं के लिए अतिरिक्त रकम की व्यवस्था की है।सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में विकास की रफ्तार पहुंचाने की कवायद तेज की है। इसके अलावा एक्सप्रेस-वे के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्रों के विकास पर रकम का आवंटन किया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट बुधवार को विधानमंडल के दोनों सदनों से पास हो गया। 59019.54 करोड़ रुपये के आकार के इस अनुपूरक बजट में सरकार ने युवाओं के कौशल विकास से लेकर उनकी नौकरी तक की फिक्र दिखाई है। शिक्षा के क्षेत्र में राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थाओं में टाटा टैक्नोलॉजी के सहयोग से एक्सीलेन्स सेन्टर की स्थापना, डिग्री सेक्टर में टाटा टैक्नोलॉजी के सहयोग से एक्सीलेन्स सेन्टर की स्थापना, प्रदेश के विभिन्...