नई दिल्ली, फरवरी 23 -- योगी सरकार छात्रों को तनाव मुक्त शिक्षा व अवसाद से बचाने के लिए नई नीति बनाएगी। मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण नीति के तहत छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जाएगा। विश्वविद्यालयों व डिग्री कॉलेजों में मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र खोले जाएंगे। हर विभाग में नोडल अफसर तैनात किए जाएंगे। छात्रों के लिए वर्कशॉप व ट्रेनिंग प्रोग्राम भी चलाए जाएंगे। मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण नीति के तहत यूपी सरकार ने बजट में 14.50 करोड़ का प्रावधान किया है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की गाइडलाइन के अनुसार ही यूपी भी अपने उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए नीति तैयार करेगा। मनोवैज्ञानिक के साथ-साथ 500 छात्रों पर एक फैकल्टी मेंटर की तैनाती होगी। विद्यार्थियों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी तैयार किया जाएगा। जिसकी मदद से वह अवसाद म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.