कानपुर, मार्च 20 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। योगी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौक से कोतवाली तक पदयात्रा निकाली। हाथों में ताले लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसियों ने प्रदेश और कानपुर की जनता के लिए निराशा और तकलीफ के नौ साल बताये। कांग्रेसियों ने कहा कि प्रदेश के विकास को ताला लग गया है इसलिए हाथों में ताला लेकर निकले हैं। सरकार जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह विफल रही है। शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सेवाओं की स्थिति भी चिंताजनक है। विकास के दावे केवल कागजों तक सीमित हैं, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। पवन गुप्ता, राजेंद्र वाल्मीकि, फ़जल अमीर, आशुतोष शुक्ला, उमेश चंद्र वर्मा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.