नई दिल्ली, जुलाई 31 -- बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भदोही का नाम बदलकर फिर से संत रविदास नगर करने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसले से गदगद हैं। नाम बदलने के ऐलान पर मायावती ने योगी सरकार का आभार जताते हुए एक और जिले का नाम बदलने की मांग रख दी है। उन्होंने कासगंज का नाम बदलकर बसपा के संस्थापक मान्यवर कांशीराम के नाम पर करने की मांग की है। मायावती ने ही अपनी सरकार के दौरान भदोही का नाम बदलकर संतरविदास नगर और कासगंज का नाम कांशीराम के नाम पर किया था। बाद में अखिलेश यादव की सपा सरकार ने दोनों जिलों का पुराना नाम बहाल किया था। मायावती ने योगी सरकार का आभार जताने के साथ ही सपा पर निशाना भी साधा है। मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसे लेकर लंबी पोस्ट लिखी है। इस पोस्ट में योगी सरकार का अभार जताने के सा...