नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- UP News: काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा का दर्शन और गंगा में आस्था की डुबकी लगाने वालों को अब अपने सामान की चिंता नहीं करनी पड़ेगी, कपड़े हों या महंगे सामान, इन सबको सुरक्षित रखने के लिए योगी सरकार खास इंतजाम करने जा रही है। सरकार विश्वनाथ मंदिर और घाट के आसपास डिजिटल लगेज लॉकर लगवाने जा रही है। डिजिटल लॉकर में मोबाइल से लेकर सूटकेस तक सुरक्षित रखा जा सकेगा। डिजिटल लॉकर के इस्तेमाल के लिए डिजिटल पेमेंट की सुविधा रहेगी। काशी में अब श्रद्धालुओं के लिए डिजिटल लगेज लॉकर की सुविधा होगी। जहां अपने कीमती सामानों और कपड़ों को रख कर आप बेफिक्र घाटों पर घूम सकेंगे और गंगा स्नान कर काशीपुराधिपति समेत अन्य मंदिरों में दर्शन कर सकेंगे। काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास और दशाश्वमेध घाट के पास भी डिजिटल लगेज लॉकर की सुविधा जल्द मिलेगी।22...