संवाददाता, मई 31 -- UP Transfer-Posting News : उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार ऐक्शन मोड में है। विभिन्न विभागों में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए बड़े पैमाने पर फेरबदल किए गए हैं। शनिवार से रविवार के बीच ही अलग-अलग विभागों में ताबड़तोड़ तबादले हो रहे हैं। शनिवार को 30 बीएसए, 6 आबकारी उपायुक्त, कई विश्वविद्यालयों के असिस्टेंट और डिप्टी रजिस्ट्रार के बाद 5 जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए। प्रदेश की जेलों में तैनात 7 फार्मासिस्ट और पीडब्ल्यूडी में तैनात कई जूनियर इंजीनियरों के तबादले को लेकर भी आदेश जारी हुए हैं। इस बीच संयुक्त शिक्षा निदेशक, अपर शिक्षा निदेशक, उप शिक्षा निदेशक, संयुक्त शिक्षा निदेशक और जिला विद्यालय निरीक्षकों को भी इधर से उधर किए जाने की सूचना मिली है। 28 जिला ...