योगी मॉडल पर चलेगी शुभेंदु सरकार, पश्चिम बंगाल में यूपी 112 जैसा होगा सिस्टम
लखनऊ, जून 6 -- पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद पुलिस कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर व्यवस्था को चुस्त बनाने में अपने कदम बढ़ा रही है। कानून व्यवस्था और क्राईम कंट्रोल के योगी मॉडल पर पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार चलेगी। पश्चिम बंगाल से आईजी रैंक के आईपीएस अफसर सुकेश जैन की अगुवाई वाली टीम ने यूपी 112 के सिस्टम को समझा है। इसका असर जल्द दिखेगा। इसके लिए यूपी पुलिस की भी मदद ली जा रही है। पश्चिम बंगाल पुलिस के आईजी सुकेश जैन के नेतृत्व में चार सदस्सीय दल ने गुरुवार को यूपी 112 मुख्यालय का भ्रमण किया। इसका मकसद यूपी 112 की तर्ज पर पश्चिम बंगाल में इमरजेंसी सिस्टम बनाना है। अधिकारियों ने राजधानी लखनऊ में यूपी 112 मुख्यालय में पहुंचकर इसके केंद्रीकृत सिस्टम को बारीकी से समझा और इसकी कार्यप्रणाली का अध्ययन किया। अधिकारियों ने यह समझने की कोशिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.