लखनऊ, फरवरी 6 -- भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले अपने सभी मोर्चों को अभेद्य बनाने की रणनीति पर काम कर रही है। योगी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले पार्टी के संगठन में व्यापक बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। माना जा रहा है कि अगले एक माह के भीतर जिला कमेटियों के गठन से लेकर क्षेत्रीय अध्यक्षों के नामों और प्रदेश की नई टीम की घोषणा कर दी जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न आयोगों, निगमों और बोर्डों के खाली पड़े पदों पर भी नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हो गई है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने से पहले भगवा खेमा सांगठनिक ढांचे को पूरी तरह दुरुस्त करना चाहता है। प्रदेश में भाजपा के कुल 98 संगठनात्मक जिले हैं, जिनमें से अभी 84 जिलों में ही अध्यक्षों की घोषणा हुई है। शेष 14 जिलों में जल्द ही नए चेहरों की ताजपोशी होगी। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.