नई दिल्ली, जनवरी 24 -- भारतीय राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। शाह का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में बड़े बदलावों की चर्चाएं जोरों पर हैं। उनके इस दौरे को प्रदेश की आगामी राजनीतिक दिशा तय करने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।क्या है आज का पूरा कार्यक्रम? तय कार्यक्रम के मुताबिक, अमित शाह दोपहर लगभग 12 बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे सीधे हेलीकॉप्टर द्वारा 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' के लिए रवाना होंगे। वहां यूपी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी भी मौजूद रहेंगे। यहां से करीब तीन बजे अमित शाह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.