विशेष संवाददाता, अप्रैल 12 -- UP Politics: यूपी में एक बार फिर योगी मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चाएं तेज हैं। इस बीच रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े लखनऊ पहुंच रहे हैं। तावड़े की लखनऊ दौरे के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के साथ महत्वपूर्ण बैठक होनी है। बैठक में संगठन के ढांचे, विभिन्न मोर्चों बदलाव और संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर गहन मंथन होगा। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की नई टीम का गठन भी होना है। माना जा रहा है कि पहले मंत्रिमंडल विस्तार होने की स्थिति में संगठन से कुछ चेहरों को सरकार में शिफ्ट किया जा सकता है। ऐसे में संगठन में उनके स्थान पर नये लोगों को जगह मिल जाएगी। जहां तक मंत्रिमंडल का सवाल है तो दावेदारों की फेहरिस्त लंबी है मगर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्...