लखनऊ, अप्रैल 17 -- UP News: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के आगामी मंत्रिमंडल विस्तार और प्रदेश भाजपा संगठन में बड़े बदलावों को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। राजधानी लखनऊ में चली लंबी बैठकों के बाद अब निर्णय का केंद्र दिल्ली स्थानांतरित हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष ने बैठक की।दिल्ली में देर रात तक चली बैठक पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ हुई यह बैठक देर रात तक जारी रही, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के रिपोर्ट कार्ड और आगामी चुनावी चुनौतियों पर गहन चर्चा की गई। गौरतलब है कि केंद्रीय दूत के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने हाल ही में (12-13 अप्रैल) लखनऊ का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.