लखनऊ, फरवरी 28 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली पर्व पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 1.86 करोड़ परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का 1500 करोड़ रुपये उपहार स्वरूप दिया है। उन्होंने कहा कि देश में केवल चार जातियां गरीब, किसान, महिला व युवा हैं। इसमें सभी पंथ, संप्रदाय, मत व मजहब समाहित हैं। ऐसे में इन्हें सरकारी योजनाओं का प्राथमिकता पर लाभ दिलाने पर जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि होली व दीपावली पर इस योजना के लाभार्थी परिवारों को एक-एक मुफ्त सिलेंडर देने की सुविधा दी जा रही है। उज्ज्वला योजना के तहत देश में 10 करोड़ से अधिक लोगों को गैस कनेक्शन की सुविधा दी गई है। इनमें से उत्तर प्रदेश में 1.86 करोड़ परिवारों को इसका लाभ मिल रहा है। सीएम योगी ने इस अवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.