योगी ने सुनी फरियाद, बोले-हर जरूरतमंद का होगा इलाज
गोरखपुर, जुलाई 29 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 150 फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इलाज के लिए आए लोगों को योगी ने आश्वस्त किया वे परेशान न हों, सभी जरूरतमंद का इलाज कराएंगे। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि सभी का इस्टीमेट मंगाएं, ताकि धन उपलब्ध कराया जा सके।जमीन पर कब्जे की शिकायतों को लेकर योगी काफी सख्त दिखे। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि भूमाफियाओं पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेजें। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की हर समस्या का शीघ्र समाधान कराएं। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न होने पाए। जनता दर्शन में पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा, चिंता मत करिए। सरकार सबकी समस्या पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराएगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.