नई दिल्ली, मई 9 -- सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार शाम लखनऊ में जनभवन पहुंचकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। इसके साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम तीन बजे मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। मंत्रिमंडल में छह नए मंत्रियों को शामिल किए जाने की चर्चा है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें लालचंद राम द्वारा लिखित पुस्तक भारतीय ज्ञान परंपरा अवधारणा पुस्तक भेंट की। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया है। उधर, लखनऊ के सियासी गलियारों में इसे मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। पिछले कुछ घंटों में राजधानी में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सरगर्मियां काफी बढ़ गई हैं। बताया जा रहा है कि जिन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना है उन्ह...