नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में महिला सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों और महिलाओं की आर्थिक गतिविधियों में बढ़ती भागीदारी का उल्लेख करते हुए इसे राज्य के आर्थिक विकास से जोड़ा। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा संदेश में कहा कि मां कालरात्रि का स्वरूप अन्याय, अत्याचार और आतंक के अंत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अन्याय और भय को समाप्त करना न्याय, शांति और भयमुक्त समाज की स्थापना के लिए आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था की स्थिति का उल्लेख करते हुए वर्ष 2017 से पहले और उसके बाद के हालात की तुलना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति क...