योगी ने मां की अर्थी को कंधा दिया, याद आए बचपन के पल; हरिद्वार में अंतिम संस्कार
नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- सीएम योगी की मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार आज हरिद्वार के चंडीघाट पर किया गया और वे पंचतत्व में विलीन हो गईं। इसके पहले योगी ने मां की अर्थी को कंधा दिया। इस दौरान उनके मन में बचपन में मां के साथ बिताए पलों की याद उमड़-घुमड़ रही थीं और आंखों से बार-बार आंसू छलक रहे थे। मां की अंतिम विदाई में सीएम योगी रो पड़े। शनिवार को मां की अर्थी को कंधा देते सीएम योगी की फोटो के साथ फेसबुक पोस्ट में लिख एक संस्कृति श्लोक में सीएम योगी का दुख बयां हो रहा है। यह श्लोक है- 'नास्ति मातृसमा छाया नास्ति मातृसमा गतिः। नास्ति मातृसमं त्राणं नास्ति मातृसमा प्रिया॥' यानी माता के समान कोई छाया नहीं है, माता के समान कोई सहारा या गति नहीं है, माता के समान कोई रक्षक नहीं है और माता के समान कोई प्रिय भी नहीं है। मां के निधन की सूचना पर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.