नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शारदीय नवरात्रि की तृतीया पर मां चंद्रघंटा की आराधना से जुड़े संदेश में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान को सशक्त समाज का आधार बताया। 'एक्स' पर पोस्ट में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की पहल महिलाओं को गरिमापूर्ण जीवन देने और उनके सशक्तीकरण के लिए समर्पित है। मुख्यमंत्री ने मां चंद्रघंटा के स्वरूप को नारी शक्ति, साहस और गरिमा का प्रतीक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार सुशासन के माध्यम से महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का भी उल्लेख किया।योजनाओं से सशक्तीकरण पर जोर योगी ने कहा कि 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान बालिकाओं के अस्तित्व की रक्षा और शि...