नई दिल्ली, मई 4 -- पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनावी नतीजों में भाजपा की ऐतिहासिक बढ़त पर उत्तर प्रदेश में भी जश्न मनाया जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार शाम लखनऊ में कैबिनेट मीटिंग से पहले मंत्रियों को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। भाजपा के लिए पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे सबसे खास हैं जहां पहली बार कमल खिला है। पश्चिम बंगाल में भाजपा के पक्ष में चुनावी बयार बहाने में सीएम योगी की भी बड़ी भूमिका रही है। पिछले 15 सालों से अभेद्य रहे दीदी (ममता बनर्जी) के इस दुर्ग ढहाकर 'बुलडोजर बाबा' ने बंगाल में भी शासन के यूपी मॉडल को हिट साबित कर दिया। सीएम योगी ने पश्चिम बंगाल में ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां और रोड शो किए। जिन-जिन क्षेत्रों में सीएम योगी गए वहां-वहां बीजेपी को शानदार बढ़त मिली है। बंगाल चुनाव में सीएम योगी ने हिन्दुत...