योगी ने बाराबंकी को दी 542 करोड़ से अधिक की सौगात, सीएम सपा पर खूब गरजे भी
नई दिल्ली, जुलाई 20 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी को 542 करोड़ से अधिक की सौगात दी। इस दौरान योगी समाजवादी पार्टी पर खबू गरजे। योगी ने कहा कि सपा और कांग्रेस विरासत और विकास के धुर विरोधी हैं। वे सोमवार को श्री लोधेश्वर महादेव में दरियाबाद और रामनगर विधान सभा क्षेत्र के लिए 542 करोड़ से अधिक की 82 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास अवसर पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन के दौरान सपा और कांग्रेस को निशाने पर रखा। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि आज मुझे यहां बाराबंकी में लोधेश्वर महादेव का दर्शन करके अंतःकरण से आनंद की अनुभूति हुई। इस जनपद को भगवान लोधेश्वर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है,अगल-बगल के कई जनपदों के श्रद्धालु यहां आते हैं, लेकिन मंदिर जीर्ण शीर्ण स्थिति में है,कोई पुरसाहाल नहीं। ये देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.