मुजफ्फर नगर, फरवरी 27 -- कस्बे में गोगा म्हाडी मंदिर पर योगी त्रिलोकीनाथ द्वारा 40 दिन खड़े होकर तपस्या की गई जिसके भंडारे में भारी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर आशीर्वाद लिया। सरकारी अस्पताल के गेट पर गोगा म्हाडी मंदिर पर गत 17 जनवरी 26 को योगी त्रिलोकी नाथ ने खड़े होकर तपस्या शुरू की थी जो 26 फरवरी को तपस्या पूरी होने पर 27 फरवरी को एक भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हवन पूजन किया गया। जहां योगी त्रिलोकी नाथ के गुरु महंत योगी जय नाथ बेलडा बुजुर्ग देवबंद सहारनपुर ने पहुंचकर सभी भक्तों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर यजमान डॉक्टर संदीप वर्मा, सचिन गोयल, पप्पू धीमान, विपिन गोयल, सुदेश पाल, मास्टर भानु शर्मा, शिवकुमार, सुरेश भगत, अमित कुमार ,सोनू, निक्की कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...