नई दिल्ली, जनवरी 7 -- यूपी में जेएस विश्वविद्यालय की योगी कैबिनेट द्वारा मान्यता रद करने से विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रों में हड़कंप मचा हुआ है। छात्रों में असमंजस की स्थित पैदा हो गई है। छात्र के चेहरों पर इस बात का खौफ भी दिख रहा है कि वे जहां भी इन डिग्रियों को लेकर जाएंगे तो उनको कोई मान्य करेगा या फिर फर्जीवाड़े के ताने सुनने पड़ जाएंगे। छात्रों का कहना है कि उनको अपने भविष्य को लेकर चिंता सता रही है। इसी तरह का हाल विवि के कर्मचारियों का भी दिखा। उनका भी कहना है कि जब तक आगरा विवि से संबद्धता रहेगी तो ठीक है लेकिन बाद में उनकी नौकरी को लेकर क्या होगा। जेएस के छात्रों ने कहा कि उनको इस बात का संतोष है कि प्रदेश सरकार ने छात्रों के हितों को ध्यान में रखकर पूरी डिग्री और पढ़ाई के सत्रों को कराने की बात कही है। प्रदेश सरकार ने विवि म...