लखनऊ, मई 10 -- योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज को होने जा रहा है। टीम योगी में छह नए चेहरे शामिल होंगे। इस बीच समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने वाराणसी के अपने प्रस्तावित कार्यक्रम को अचानक निरस्त कर दिया है और वे लखनऊ लौट रहे हैं। दरसअल आज असीम अरुण को रामनगर वृद्धाश्रम का निरीक्षण करना था और वहां रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात करनी थी। इसके बाद बड़ागांव विकासखंड के श्रीबलदेव इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देना था। वाराणसी में वृद्धाश्रम और सामूहिक विवाह समारोह में शिरकत करने के बजाय उनका अचानक लखनऊ लौट जाना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।काशी दौरा छोड़ लखनऊ लौटे असीम अरुण असीम अरुण योगी सरकार में समाज कल्याण राज्यमंत्री हैं। बताया जा रहा है क...