लखनऊ, मई 12 -- योगी मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब प्रदेश भाजपा संगठन की बारी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी की नई टीम भी अब जल्द घोषित हो जाएगी। प्रदेश संगठन में करीब 60 फीसदी नये चेहरे नजर आएंगे यानि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर नई टीम में युवाओं के साथ अनुभव का भी समावेश दिखेगा। कुछ अनुभवी चेहरे रिपीट होंगे। कुछ का प्रमोशन होने की संभावना है। मंत्रिमंडल के बाद अब संगठन के जरिए पार्टी सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरण साधेगी। बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली जीत से भाजपा उत्साहित है। इन नतीजों के बाद पार्टी ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि चुनाव निकट होने के चलते भाजपा कोई बहुत बड़ा प्रयोग नहीं करना चाहती। इसकी बानगी मंत्रिमंडल में खाली पदों को भरकर पेश की जा चुकी है। इसका असर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.