लखनऊ, जनवरी 6 -- यूपी कैबिनेट ने मंगलवार को शिकोहाबाद में संचालित निजी विश्वविद्यालय जेएस विश्वविद्यालय की मान्यता खत्म कर दी है। विश्वविद्यालय के सभी दस्तावेज आगरा के डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय को सौंप दिया गया है। अभी जेएस विश्वविद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियों को जेएस विश्वविद्यालय से ही डिग्री मिलेगी, लेकिन मौजूदा सभी बैच खत्म होने के बाद विश्वविद्यालय समाप्त हो जाएगा। फर्जी मार्कशीट प्रकरण में दोषी पाए जाने पर जेएस विश्वविद्यालय पर कार्रवाई की गई है। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि बीते दिनों पता चला कि फिरोजाबाद जिले में शिकोहाबाद स्थित जेएस विश्वविद्यालय ने मार्कशीट और डिग्रियां जारी की हैं। विश्वविद्यालय का यह कृत्य राजस्थान की शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती-2022 में चयनित अभ्यर्थियों की अंकतालिकाओं व डिग्रियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.