नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- UP News: यूपी में योगी कैबिनेट की बैठक मंगलवार को कई अहम फैसले लिए जाएंगे। युवा, शिक्षामित्र और अनुदेशकों को तोहफे मिले सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में प्रदेश कैबिनेट की बैठक मंगलवार को प्रात: साढ़े दस बजे से होगी। लोक भवन में होने वाली इस बैठक में दर्जनभर से अधिक प्रस्ताव शामिल हैं। कैबिनेट में जहां स्वामी विवेकानंद योजना के तहत 25 लाख युवाओं को लैपटॉप दिए जाने का रास्ता साफ हो सकता है। इसके लिए अंतिम बिड की सेवा-शर्तों को कैबिनेट से मंजूरी मिल सकती है। इसके साथ ही प्रदेश के शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को मानदेय वृद्धि का तोहफा दिए जाने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिलने की संभावना है। हाल ही में मुख्यमंत्री ने इसी माह से शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को यह तोहफा दिए जाने का ऐलान किया था। इसके अलावा ...