लखनऊ, मई 17 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें 15 से ज्यादा विभागीय प्रस्तावों पर मुहर लगने की उम्मीद है। साथ ही सूत्रों का दावा है कि इसी बैठक में नए नियुक्त मंत्रियों को उनके विभागों के बंटवारे के बारे में जानकारी दे दी जाएगी।वैश्विक संकट को देखते हुए ऊर्जा खपत को नियंत्रित करने की जनता से अपील किए जाने के बाद यह पहली कैबिनेट बैठक होगी। इसके पहले बुधवार को हुई मंत्री समूह की बैठक में नए मंत्री शामिल हुए थे। सूत्र बताते हैं कि सरकारी खर्च में मितव्ययता के संदर्भ में योगी कैबिनेट फैसला ले सकती है। यह भी पढ़ें- योगी कैबिनेट विस्तार: खत्म नहीं हो रहा नए मंत्रियों को विभाग मिलने का इंतजार, कहां फंसा पेंच सरकार अपील से आदेश की तरफ बढ़ती हुई ...