विशेष संवाददाता, दिसम्बर 23 -- वाराणसी के रमना में 75 एकड़ में संत कबीर के नाम पर वस्त्र एवं परिधान पार्क की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला हुआ।इसकी स्थापना के बाद वाराणसी के बुनकरों को सबसे ज्यादा लाभ होगा। साथ ही वाराणसी में वस्त्र उद्योग के क्लस्टर को भी इस पार्क की स्थापना से बढ़ावा मिलेगा। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के मंत्री राकेश सचान ने बताया कि इस पार्क की स्थापना का प्रयास काफी समय से किया जा रहा था। वाराणसी के बुनकरों व वस्त्र कारोबारियों के लिए यह पार्क मील का पत्थर साबित होगा। इसके लिए हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग को 75 एकड़ भूमि हस्तांतरित की जाएगी। यह भी पढ़ें- गोरखपुर में बनेगा यूपी का पहला वानिकी विश्वविद्यालय, योगी कैबिनेट की मिली मंजूरी प्रधानमंत्री मित्र पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.