अयोध्या, फरवरी 2 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अटूट निष्ठा जताते हुए अपने पद से इस्तीफा देने वाले जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह एक नई मुसीबत में फंस गए हैं। अयोध्या के एक प्रतिष्ठित व्यापारी ने उन पर छापेमारी के नाम पर मानसिक और आर्थिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। इससे पहले प्रशांत सिंह के सगे भाई ने ही उन पर फर्जीवाड़ा कर नौकरी हासिल करने का आरोप लगाया था। आरोप लगाया कि फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के सहारे प्रशांत सिंह ने नौकरी हासिल की है। इस्तीफा केवल इन आरोपों से बचने के लिए दिया है। हालांकि अब प्रशांत सिंह ने अपना इस्तीफा वापस भी ले लिया है।छापेमारी की आड़ में धोखाधड़ी का आरोप अब अयोध्या के मशहूर प्रतिष्ठान 'श्री राजलक्ष्मी साड़ी सूट' के मालिक लक्ष्मण दास ने प्रशांत सिंह की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। व्...