मिर्जापुर, मई 15 -- उत्तर प्रदेश की सियासत में 'निषाद' वोटों की दावेदारी को लेकर अब एक नया और दिलचस्प मोड़ आ गया है। बिहार के 'सन ऑफ मल्लाह' यानी विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने उत्तर प्रदेश में दस्तक देकर योगी सरकार के मंत्री डॉ. संजय निषाद को खुली चुनौती दे दी है। मिर्जापुर पहुंचे मुकेश सहनी ने संजय निषाद पर तीखा हमला बोला और उन्हें समाज के मुद्दों से भटकने वाला नेता करार दिया।कहा कि कभी हम और संजय निषाद एक साथ निषाद आरक्षण और समाज के उत्थान के लिए संघर्ष करते थे। लेकिन सत्ता मिलते ही संजय निषाद अपने रास्तों से भटक गए हैं। प्रेस वार्ता में सहनी ने आरोप लगाया कि डॉ. निषाद अब मंदिर-मस्जिद के विवादों में उलझ गए हैं और उन्हें केवल अपने परिवार और बेटे के राजनीतिक भविष्य की चिंता है। उन्होंने तंज कसते हुए ...