पीलीभीत, जून 30 -- बरखेड़ा/पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोमवार को पीलीभीत दौरे के दौरान मंच पर बंगाली संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिली। कार्यक्रम स्थल पर बंगाली समाज की महिलाओं ने पारंपरिक उलूक ध्वनि और शंखनाद के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। स्वागत का यह दृश्य कार्यक्रम में मौजूद लोगों के आकर्षण का केंद्र बना। बंगाली बहुल क्षेत्र होने के कारण कार्यक्रम में स्थानीय संस्कृति की झलक भी प्रमुखता से दिखाई दी। पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुरूप महिलाओं ने एक साथ उलूक ध्वनि की, जबकि शंखनाद से पूरे पंडाल का वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो उठा। मुख्यमंत्री ने भी हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी आज पीलीभीत में 569 करोड़ की 66 परियोजनाओं की देंगे सौगात, जनसभा को करेंगे संबोधित कार्यक्रम में बड़ी संख्या मे...