लखनऊ, जनवरी 24 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने यूपी दिवस समारोह में कहा कि यूपी सिर्फ सबसे बड़ा प्रदेश नहीं है, बल्कि देश को गति और दिशा देने वाला राज्य है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। हम 11वीं से चौथी अर्थव्यवस्था बन गए हैं। उत्तर प्रदेश जो बीमारू व पिछड़ा प्रदेश कहा जाता था, वो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज विकास, विश्वास व विरासत का नया मॉडल बन गया है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। माफिया इतिहास बन चुके हैं। बेहतर कानून-व्यवस्था है। अच्छी सरकारी नीतियों से यूपी निवेशकों की पहली पसंद बन गया है। विकसित भारत का रास्ता विकसित उत्तर प्रदेश से ही होकर जाता है। आज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.