योगी के करीबी अफसर को हाईकोर्ट ने लगाई तगड़ी फटकार, कौन हैं IAS संजय प्रसाद?
नई दिल्ली, जून 5 -- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हाल ही में एक मामले की सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बेहद करीबी माने जाने वाले एक अफसर को तगड़ी फटकार लगाई है। हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य के अपर मुख्य सचिव (ACS - गृह) संजय प्रसाद के रवैये पर नाराजगी जताई। इस दौरान हाईकोर्ट ने उनके आचरण को लेकर भी बेहद तीखी टिप्पणियां की हैं। कोर्ट ने कहा कि राज्य में सुधार लाने के लिए अदालती स्तर पर जो भी कोशिशें की जा रही हैं, उन्हें प्रशासनिक स्तर पर सहयोग ही नहीं मिल रहा है। कोर्ट ने ये टिप्पणियां एक महिला द्वारा दायर याचिका पर की। बार एंड बेंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक महिला की नाबालिग बेटी कई दिनों से लापता थी और पुलिस उसे तलाशने में नाकाम रही। कोर्ट ने पाया कि मामले के जांच अधिकारी ने निष्पक्ष और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.