लखनऊ, अप्रैल 24 -- सीएम योगी ने गुरुवार को गोरखपुर में राप्ती नदी के एकला बंधे पर कूड़े (लिगेसी वेस्ट) का निस्तारण कर बनाए गए ईको पार्क, नौसढ़-मलौनी फोरलेन सड़क सहित विकास की 1055 करोड़ रुपये की लागत वाली 497 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होने ईको पार्क का भ्रमण किया। ईको पार्क में वेस्ट से बनी कलाकृतियों को देखकर सीएम ने प्रसन्नता जताई और वेस्ट से ही बने शेर की कलाकृति के सामने फोटो खिंचवाई। शेर का ढांचा वेस्ट मटेरियल से बना है। जिस पर अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है। उन्होने एक्स पर लिखा- नकली शेर के साथ मुस्कान, असली देखें तो हो जाए धड़ाम। लगता है कोरोना काल का शेर है। तभी बाल-अयाल इतने लंबे हैं। शेर बनाना ही था तो कायदे से बनाते और इसके लिए सपाकाल में बनी इटावा की लायन सफारी ही देख आते। 'नक़ली शेर' के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.