योगी की मौजूदगी में आज नामांकन
लखनऊ, अक्टूबर 5 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। भाजपा के सभी आठ राज्यसभा प्रत्याशी मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के मंत्रियों, पार्टी पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन से पूर्व सभी प्रत्याशी पार्टी के राज्य मुख्यालय पर एकत्र होंगे, जहां पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से नामांकन के लिए प्रस्थान करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे। यह भी पढ़ें- योगी से मिले संतोष, फिर जारी हुई भाजपा की सूची यह भी पढ़ें- Lucknow News: एमएलसी चुनाव नामांकन के लिए आज भाजपा मुख्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.