बुलंदशहर, जुलाई 18 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नुमाइश ग्राउंड में आयोजित जनसभा के सफल आयोजन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से भाजपा नेता और पदाधिकारी गदगद नजर आए, वहीं कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न होने पर प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। जनसभा में अपेक्षा के अनुरूप भीड़ उमड़ने से भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान सहित पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया और पार्टी के समर्थन में नारे लगाए।वहीं, जनसभा को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पिछले तीन दिनों से लगातार तैयारियों में जुटा रहा। यह भी पढ़ें- इंतजार खत्म...सीएम योगी आज करेंगे अमरोहा के लिए 207....