निज संवाददाता, मार्च 2 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में सोमवार की शाम को भक्त प्रह्लाद की शोभायात्रा निकाली जाएगी। पांडेयहाता में श्री श्री होलिका दहन उत्सव समिति ने भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा की तैयारी पूरी कर ली है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति रहेगी। वह भक्त प्रह्लाद की विधिवत आरती उतारेंगे तथा फूल व अबीर-गुलाल की होली खेलकर शोभायात्रा को रवाना करेंगे। इससे पूर्व वे मंच से शहरवासियों को होली की शुभकामनाएं भी देंगे। होली पर्व के उपलक्ष्य में महानगर में पारंपरिक आयोजनों की श्रृंखला सोमवार को शाम तीन बजे से प्रारंभ होगी। समिति के संरक्षक आशीष गुप्ता व अध्यक्ष रामप्रकाश गुप्ता ने बताया कि विरासत गलियारे में विस्थापित व्यापारियों को पुनर्स्थापित किए जाने के उपलक्ष्य में सभी व्यापारीगण मुख्यमंत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.